रचनाएं
युगनायक युगपुरुष तुम्हें श्रद्धा से शीश झुकाएं।
युगनायक युगपुरुष तुम्हें श्रद्धा से शीश झुकाएं।
नभ धरती पर गूंजे, अवदानों की सुयश ऋचाएं॥
(1) चंदेरी के चांद तुलसी जब धरती पर आये,
नया उजाला नई रोशनी पा परिजन हरसाये,
मुखमण्डल की देख प्रभा, जन्नत के सुर शरमाये॥
(2) था व्यक्तित्व विलक्षण तेरा, जन-जन के मन भाया,
शंखनाद अणुव्रत का तुमने घर-घर में पहुंचाया,
सदी बीसीवीं के गौरव, क्या गुण गरिमा बतलाएं॥
(3) स्नेहदान पाकर तुमसे कितने बुझते दीप जले,
मानवता के महाप्राण अगणित प्राणों को त्राण मिले,
मंजिल मिली उसी को जो तेरे चरणों में आये॥
(4) कर्मशील कर्तृत्व ने दी गण को ऊंचाई,
कदम-कदम पर साथ चली संघर्षों की परछाई,
पीकर विष अमृत बांटा तुम अमृतपुरुष कहाएं॥
(5) कुशल शिल्पी के हाथों कितनी कृतियों ने आकार लिया,
महाप्रज्ञ और महाश्रमण सा सक्षम जो नेतृत्व दिया,
युगानुरूप मिली महाश्रमणी, अपना भाग्य सराएं॥
(तर्ज: - जन्म-जन्म का साथ है...)