महिला मंडल द्वारा आयोजित तत्त्वज्ञान / तेरापंथ प्रचेता पाठ्यक्रम प्रशिक्षण परीक्षा कार्यशाला :

संस्थाएं

लाडनूं।

महिला मंडल द्वारा आयोजित तत्त्वज्ञान / तेरापंथ प्रचेता पाठ्यक्रम प्रशिक्षण परीक्षा कार्यशाला :

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान मेंआचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत तत्व प्रचेता/ तेरापंथ प्रचेता /कार्यशाला (विशेष परीक्षा )का आयोजन दिनांक 27/28 अक्टूबर 2026को लाडनूं में आचार्यश्री महाश्रमण जी के सानिध्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा ने गुरुदेव को परीक्षा संबंधी जानकारी दी। राष्ट्रीय संयोजिका कुसुम बेंगाणी ने आँकड़ों सहित विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा योजना निदेशिका पुष्पा बैंगाणी ने गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
परम पूज्य गुरुदेव ने फरमाया कि शिक्षा और परीक्षा का संबंध ज्ञान से है। परीक्षा का वास्तविक उद्देश्य यह जानना है कि ज्ञान में कितनी वृद्धि हुई है तथा परीक्षा की प्रक्रिया शुद्ध एवं व्यवस्थित होनी चाहिए। युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी ने परीक्षा संबंधित पूरी जानकारी ली। इसमें पुरुष वर्ग व महिला वर्ग की व चारित्रा त्माएं सभी जुड़े। आपश्री ने कहा की परीक्षा के माध्यम से ज्ञान का अंकन भी हो जाता है। साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतभा जी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में सभी परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। प्रमुखाश्री जी ने परीक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। पुष्पाजी बेगाणी ने भी विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कुछ बहनों ने अपने अनुभव साझा किए। साध्वीवर्या जी ने तत्वज्ञान के द्वारा आत्मज्ञान जगाने की प्रेरणा दी। शासनश्री साध्वी जिनप्रभाजी ने बताया कि तत्त्वज्ञान का अध्ययन आत्मज्ञान को बढ़ाता है। इससे सम्यक् ज्ञान, सम्यक् दर्शन एवं सम्यक् आचार की प्रेरणा मिलती है। जड़ एवं चेतन तत्त्वों के ज्ञान से व्यक्ति में संवेदनशीलता जागृत होती है और जीवन में आध्यात्मिक विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम में बहनों को तत्त्वज्ञान के अध्ययन हेतु प्रेरित किया गया।
अंत में राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बहनों को सम्मानित किया गया।द्वितीय दिवस गुरुदेव के मंगल पाठ से परीक्षा का शुभारंभ हुआ जिसमें ६४ परीक्षार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी से संयोजिका कुसुम बैंगानी, मंजू भुतोडिया, चाँद छाजेड़,प्रीति घोसल,मनीषा बोथरा, उर्मिला सुराणा, पुष्पा बरड़िया, पूनम वेद, लड़नीं महिला मंडल मंत्री लीना दुग्गड़, तत्वज्ञान व्यवस्थापिका किरण बरमेचा व सह व्यवस्थापिका नीता जी नाहर एवं कार्यकर्ताओं की विशेष सहभागिता रही।