अभातेयुप के ट्रेनर्स कॉनक्लेव ‘क्षितिज 3.0’ में आध्यात्मिकता व्यक्तित्व विकास और प्रशिक्षण का संगम

संस्थाएं

लाडनूं।

अभातेयुप के ट्रेनर्स कॉनक्लेव ‘क्षितिज 3.0’ में आध्यात्मिकता व्यक्तित्व विकास और प्रशिक्षण का संगम

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की CPS Academy द्वारा जैन विश्व भारती, लाडनूं में 23 से 25 अक्टूबर तक तीन दिवसीय CPS Trainers’ Conclave ‘क्षितिज 3.0 – Explore the Unexplored’ का आयोजन किया गया।
परम पूज्य आचार्य महाश्रमण के मंगलपाठ से कॉन्क्लेव का शुभारंभ हुआ। गुरुदेव के सान्निध्य में परिचय एवं जिज्ञासा सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जहाँ सभी प्रतिभागियों का परिचय पूज्य प्रवर से सम्मुख हुआ और आचार्यवर ने सभी जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान भी सभी को प्रदान किया।प्रशिक्षकों को नवमनोनीत युवाचार्यश्री, साध्वीप्रमुखाश्रीजी, साध्वीवर्याश्रीजी, अभातेयुप आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि योगेश कुमार जी सहित अनेक चरित्रात्माओ के सान्निध्य, दर्शन-वंदन और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला ।
आचार्यश्री महाश्रमण जी ने अपने मंगल पाथेय में व्यक्तित्व विकास में प्रस्तुति कला के महत्व को रेखांकित करते हुए ज्ञान के साथ व्यक्तिगत अनुभवों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी।
युवाचार्य श्री महावीर कुमारजी ने आत्मविश्वास, ज्ञान, प्रज्ञा, विवेक और उच्च चरित्र निर्माण की प्रेरणा देते हुए प्रामाणिक, मित एवं सारगर्भित वक्तृत्व का महत्व बताया। उन्होंने प्रशिक्षण में धार्मिकता और जीवनोपयोगी संस्कारों को समाहित करने तथा CPS प्रशिक्षकों एवं उपासकों को अपनी कला के माध्यम से संघ और समाज की आध्यात्मिक सेवा करने का संदेश दिया। साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी ने जैन दर्शन, तेरापंथ के सिद्धांतों एवं अन्य दर्शनों के गहन अध्ययन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि वक्तृत्व का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए। विषय की स्पष्ट समझ, उपयुक्त दृष्टांत और सरल प्रस्तुति भाषण को प्रभावशाली बनाते हैं। साध्वीवर्या श्री संबुद्धयशाजी ने CPS Academy के माध्यम से देशभर में हो रहे प्रशिक्षण एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की और महिला प्रशिक्षकों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
मंचीय कार्यक्रम में CPS की गतिविधियों एवं कार्यशालाओं की जानकारी :
CPS Academy की यात्रा, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने प्रस्तुत की, राष्ट्रीय प्रभारी ने वर्ष भर में हुई कार्यशालाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जबकि अध्यात्मिक गतिविधियों की और आगे की रूपरेखा एवं जानकारी मुख्य प्रशिक्षक अरविंद मांडोत ने दी। कॉन्क्लेव के मंचीय कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रभारी दिनेश मरोठी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय कार्यालय का भ्रमण कर प्रशिक्षकों ने संगठन की कार्यप्रणाली को निकट से समझा। पैनल चर्चा में CPS Academy के विस्तार, भविष्य की योजनाओं, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और संगठनात्मक सशक्तीकरण पर विचार-विमर्श हुआ। कॉन्क्लेव में CPS Academy के प्रशिक्षक परिवार का विस्तार करते हुए 10 नए राष्ट्रीय प्रशिक्षकों, 17 ज़ोनल प्रशिक्षकों एवं 4 मास्टर ऑफ सेरेमनी (MOC) प्रशिक्षकों को प्रमाणित किया गया। वर्षभर विभिन्न प्रशिक्षण प्रकल्पों में सेवाएँ देने वाले प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया। CPS Academy के मुख्य प्रशिक्षक अरविंद मांडोत ने विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व किया।
कॉन्क्लेव में ‘ऑटो पायलट – वर्क-लाइफ बैलेंस’ कार्यशाला के मोड्यूल की जानकारी सभी को दी गई, जिसका उद्देश्य जीवन और कार्य के बीच बेहतर संतुलन तथा प्रभावी कार्यशैली को प्रोत्साहित करना है।
पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का योगदान :
आयोजन में अभातेयुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनंदन नाहटा ने गुरुदेव, युवाचार्य एवं साध्वीप्रमुखा के सेवा समय की व्यवस्था में सहयोग दिया। कोषाध्यक्ष विकास बोथरा ने बस एवं आवास व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रमाणन सत्र में उपाध्यक्ष संदीप हिंगड़ ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी, कार्यक्रम में सह संगठन मंत्री विनय लिंगा, CPS सलाहकार सतीश पोरवाड़, नेत्रदान प्रभारी कैलाश तातेड ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जैन विश्व भारती, लाडनूं में व्यवस्थाओं के लिए कार्यालय प्रबंधक राजेंद्र खांटेड, इरफान गौरी, विक्रम एवं उनकी टीम का सहयोग सराहनीय रहा। सोनू डागा, अमित गन्ना, निकुंज पारीख तथा बबीता रायसोनी, संदीप पोखरणा, श्रेयांस कोठारी, आर्यन गोलेच्छा, भव्य बोथरा, मिनी कोठारी, रजत संचेती और कृतिका घोड़ावत सहित अनेक प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में दिनेश मरोठी ने आभार ज्ञापन किया।