मुझे जगाया 'तुलसी' प्रभु ने...सौभाग्य का सूरज उगाया

रचनाएं

साध्वी विनम्रयशा

मुझे जगाया 'तुलसी' प्रभु ने...सौभाग्य का सूरज उगाया

अष्टसंपदा जिनवाणी की
दीपित शोभित नवमासन में।
श्रद्धा भक्ति का गुलदस्ता
अर्पण करते पूज्य चरण में।।

1. साधना के शिखर पुरुष को
भाव भरा प्रणाम है।
तुलसी तुलसी ॐ जय तुलसी जपते आठों याम हैं।
अष्ट सिद्धियाँ नौ निधियाँ
बसती वदना नन्दन में।।

2. अणुव्रतों का बिगुल बजाया
प्रेक्षा का जय ध्वज फहराया।
जीवन विज्ञान से भाग्य सजाया
नया मोड़ जग में छाया।
दिव्य फरिश्ता तुलसी गुरुवर
उतरा भिक्षु नन्दनवन में।।

3. कार्यकर्त्ता अनगिन बनाए
रत्नत्रयी से जग हरसाया।
सम्यक्त्व दीप कितने जलाए
पतितों के पावन कहलाए।
वाह वाह धन्य धरा सपूत
हम आए तुलसी शरण में।।

4. परमपुरुष ने मुझे जगाया
सौभाग्य का सूरज उगाया।
साध्वी बना वरदान दिराया
असीम उपकार छत्र छाया।
प्रकाशकुंज तेरा ही सब कुछ
गूँज रही ध्वनि कण कण में।।

5. जीवन पथ में हो उजियारा
आशीर्वाद दो गुरुवर प्यारा।
निर्मल निश्छल जीवनधारी
चमक उठे किस्मत सितारा।
अर्हम् आत्मा का अभ्युदय
करना मुझको गण शरण में।।