हे वदनानंदन तुलसी गुरुराज

रचनाएं

शासनश्री साध्वी पानकुमारी जी (प्रथम) श्री डूंगरगढ़

हे वदनानंदन तुलसी गुरुराज

हे वदनानंदन तुलसी गुरुराज
भारत भूमंडल को है तुम पर नाज।।
मेरे लिए तुम्हीं हो राम-घनश्याम
महामहिम महा पुंज तुम्हीं हो महावीर स्वाम।।
मेरे जीवन के आप ही हो आधार
तुम्हीं हो नाव केवट और पतवार।।
किन शब्दों में करूँ गुरुवर तुमरा वर्णन
दिव्य जीवन दिव्य दर्शन को मेरा नमन।।
आपकी कृपा से मैं हो गयी निहाल
दूर कर दिए मेरे आल-जंजाल।।
निश्चिंत हो गयी मैं यह शासन पाकर
विकास करूँ ऐसा दो मुझे आशीर्वर।।
गुरुवर आए मानवता की तकदीर बनकर
अनगिन अवदानों से बन गए ज्योतिर्धर।।
अणुव्रत है नैतिक मूल्यों का अभियान
विश्व में डंका बजा रहा यह अरमान।।
प्रेक्षाध्यान की साधना का क्या कहना
यह है आध्यात्मिक वैज्ञानिक सपना।।
महिला समाज का किया अद्भुत उद्धार
प्रगति का दिया उसे नया संसार।।
साध्वी परिवार पर है असीम उपकार
दीक्षा महोत्सव की बेला में नमन बार हजार