रचनाएं
प्रकाश पुंज आचार्य तुलसी : सकारात्मकता, सृजन, ऊर्जा और कर्मठता के अमर प्रतीक
‘पुण्यों की खान तुलसी,
मुस्कान मन की तुलसी,
वीणा की तान तुलसी,
शासन की शान तुलसी।
आस्था की आन तुलसी,
जिनवाणी प्राण तुलसी,
मर्यादा मान तुलसी,
शिव संविधान तुलसी।’
1. Positive Vision: विधायक सोच और सफलता का रहस्य :
एक जननायक, एक महानायक, एक राष्ट्र उन्नायक, एक सत्य संगायक, एक महान विचारक, एक समाज सुधारक, और एक विश्व संत आचार्य श्री तुलसी की सफलता का मुख्य रहस्य उनकी विधायक सोच (Positive Attitude) रही है। इसी सकारात्मक दृष्टि के बल पर गुरुदेव तुलसी देश और दुनिया पर एकछत्र राज करते रहे।
आइंस्टीन से जब एक छात्र ने सफलता का राज पूछा, तो उन्होंने कहा—‘तिरस्कार में भी मैंने हौसला कभी नहीं छोड़ा। मेरी सफलता का रहस्य है—हिम्मत नहीं हारना, निराश नहीं होना, विश्वास के साथ अभ्यास करना।’
‘हारे नहीं हैं हौसले,
तब कम हुए हैं फासलें।’
‘काम करने के लिए मौसम नहीं,
मन चाहिए।’
आचार्य श्री तुलसी हर बड़े योगदान में हमेशा प्रथम पंक्ति में परिलक्षित होते थे। उनके प्रमुख ऐतिहासिक और सेवा प्रकल्प इस प्रकार हैं : अग्रणी आयाम: अणुव्रत आंदोलन, प्रेक्षाध्यान, समणश्रेणी, पारमार्थिक शिक्षण संस्था, जैन विश्व भारती University, महासभा और तेयुप महिला मंडल।
महनीय सम्मान व वर्ष: युगप्रधान अलंकरण, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, वाक्पति Award, हकीम खाँ सूरी पुरस्कार, अनुशासन-संयम-प्रेक्षा-स्वाध्याय वर्ष, प्रज्ञापर्व भिक्षु चेतना वर्ष, कालूजन्म शताब्दी और वीर शताब्दी आदि।
विशिष्ट निर्णय : आगम संपादन, आचार्य पद का विसर्जन और महाप्रज्ञजी को आचार्य पद पर मनोनयन जैसे दुर्लभ दस्तावेज उनके अद्वितीय विजन को दर्शाते हैं।
2. Creative Vision : युग की तकदीर और तस्वीर बदलने वाले महापुरुष :
‘कोई उन्हें अमीर कहता, कोई उन्हें फकीर कहता, मगर हकीकत यह है—यह राष्ट्र उन्हें युग की तकदीर कहता।’
युग की तकदीर और तस्वीर बदलने वे संसद भवन, प्रधानमंत्री निवास, राष्ट्रपति भवन और गरीबों की झुग्गियों तक पधारे। पूछने पर वे फरमाते—‘मैं सबसे पहले एक मानव हूँ, जैन हूँ, फिर जैनाचार्य हूँ। मेरा ध्येय है—कोई व्यक्ति जैन बने या न बने, पर Good Man अवश्य बने।’
उनके राष्ट्रव्यापी और वैचारिक योगदान के मुख्य बिंदु :
–Man को superman बनाने वाले अणुव्रत अनुशास्ता ने राजीव-लोंगोवाल वार्तालाप और संसद गतिरोध को दूर करने में अहम् भूमिका निभाई।
–प्रथम विश्वयुद्ध के समय विश्वशांति का संदेश दिया और राष्ट्रीय एकता परिषद में सम्मानित हुए।
–डॉ. राधाकृष्णन ने अपनी पुस्तक 'Living with Purpose' में उनके जीवनवृत्त को स्थान दिया, और 'तुलसी वाङ्मय' की 108 पुस्तकों की सीरिज़ उनके अनमोल विचारों का महासंग्रहालय है।
3. Energetic Vision: करिश्माई व्यक्तित्व और Loving :
करिश्माई व्यक्तित्व के दर्शन पाकर नयन निहाल हो जाते। आचार्य श्री तुलसी एक 'Talented Personality' के धनी थे। उन्होंने 'Unique Dreams' से देश और समाज का नक्शा बदला और अपनी 'Loving Leadership' से सबको मैत्री, करुणा और संयम का संदेश दिया।
वैश्विक स्वीकार्यता : कोई इन्हें आर्य सुधर्मा और जम्बू कहता, तो कोई आगम वाचना का देवर्द्धिगणि या कलिकाल सर्वज्ञ हेमचन्द्र।
दार्शनिक झलक : उनकी छवि में दुनिया ने लेनिन, कान्ट, अरस्तू और सुकरात को देखा। उनके हर पहलू में बुद्ध की करुणा, ईसा का प्रेम, गांधी का सत्याग्रह और महावीर का अहिंसा दर्शन झलकता था।
4. Active Vision: जीवंत कर्मठता और योगक्षेम वर्ष :
गुरुदेव की कर्मठता उनके हर कदम पर दिखाई देती थी। छोटी उम्र में दीक्षा लेना, आचार्य बनना, पाठशाला का अध्यापक और मॉनिटर बनना उनके Active Vision का परिचायक है। उन्होंने संघ को एक उज्ज्वल वर्तमान और भविष्य दिया।
योगक्षेम वर्ष की महत्ता: योगक्षेम वर्ष युगपुरुष के मस्तिष्क का अद्भुत उपहार था, जिसमें साधु-साध्वियों को अध्यात्म और विज्ञान का प्रायोगिक प्रशिक्षण मिला।
वर्तमान का संदर्भ : 2026 का योगक्षेम वर्ष आचार्य श्री महाश्रमण एवं युवाचार्य श्री महावीर के पावन सान्निध्य में धर्मसंघ को नवोन्मेष प्रदान कर रहा है। संपूर्ण मानव जाति को हर्ष है कि तेरापंथ शासन योगक्षेम वर्ष से पंचामृत की साधना का लाभ ले रहा है।
महामानव को वंदन है! पुण्यपुंज
को वंदन है!
वदना नंदन तुलसी को नमन
कालू कुंदन तुलसी को नमन
नैतिक मूल्यों के प्रणेता को नमन
नई सदी के महापुरुष को नमन
वंदना-नंदन तुलसी को शत्-शत् सादर वंदन है!