रचनाएं
उतरा द्वितीया का चाँद घरा पर
उतरा द्वितीया का चाँद घरा पर मधुर-मधुर मुस्काया था।
नई रोशनी लेकर के श्री तुलसी जग में आया था।।
जय-जय गुरुवरं, जय-जय गुरुवर होऽऽऽ॥आं।
तेजस्वी नयनों में तेरे भिक्षु का तेज झलकता था।
कोमलता करुणा में मानों मघवा सा रूप छलकता था।
गलती पर देने डांट वहीं, डालिम सा पोज दिखाया था।।1।।
अनुशास्ता का रूप प्रखर श्री जय की याद दिलाता था।
श्री कालू की कमनीय कला करुणा के कमल खिलाता था।
फिर भारीमाल ऋषिराय और, माणक सा रूप समाया था।।2।।
ज्ञान भक्ति और कर्म योग का तुम में अद्भुत संगम था।
कंचन सी कोमल काया में फौलादी सीना अनुपम था।
मेरु सी मजबूती ने तो, अद्भुत इतिहास रचाया था।।3।।
सचमुच ही महाप्राण थे तुम कितने अभियान चलाये थे।
जीवन के हर चौराहे पर जागृति के दीप जलाये थे।
हे शिखर पुरुष ! तुमने तो, तेरापथ को शिखर चढ़ाया था ॥4।।
तुम चले गये तेरी यादें रह-रह कर सबको आती है।
सांझ सवेरे तुलसी-तुलसी सांसे संगीत सुनाती है।
गूंज रही अमृत वाणी, जागृति का गीत सुनाया था।।5।।
तर्ज : है प्रीत जहां की रीत यहाँ.......