दो पीढ़ियों का मिलन- संस्कारों का हो वपन

संस्थाएं

दो पीढ़ियों का मिलन- संस्कारों का हो वपन

राजाजीनगर
अभातेममं के निर्देशानुसार राजाजीनगर कन्या मंडल ने दादी-पोती सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में दादी-पोती की 15 जोड़ियाँ उपस्थित रही। दादियों ने अपनी पोतियों को उनके जीवन के अनुभवों से पोतियों के संस्कारों को पोषित किया एवं जीवनोपयोगी बातें बताईं। पोतियों ने अपनी दादियों को आज के जमाने के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलने एवं आगे बढ़ने के लिए कहा। महिला मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा चौधरी ने दादी-पोती के इस रिश्ते की व्याख्या की और अपने विचार रखे। दादियों ने अपने समय के अनुभव और उनके पोतियों के साथ व्यतीत कुछ मीठे किस्से सुनाए। गेम के द्वारा दादी-पोती के बीच कम्यूनिकेशन गेप के बारे में महिला मंडल की सहमंत्री सुमन वेदमूथा ने समझाया। सभी दादी-पोती जोड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल सहप्रभारी सरिता हीरावत ने किया। मंगलाचरण की प्रस्तुति कन्या मंडल की बेटियों द्वारा की गई। महिला मंडल अध्यक्ष चेतना वेदमूथा ने सभी का स्वागत किया। कन्या मंडल प्रभारी सरिता संचेती ने आभार ज्ञापन किया।