दो पीढ़ियों का मिलन- संस्कारों का हो वपन

संस्थाएं

दो पीढ़ियों का मिलन- संस्कारों का हो वपन

साहुकारपेट, चेन्‍नई
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं, चेन्‍नई की आयोजना में कन्या मंडल के द्वारा तेरापंथ सभा भवन, साहुकारपेट में दादी-पोती का सेमिनार आयोजित किया गया। दादी-पोती की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा सतगुणित हो गई। सेमिनार की शुरुआत सामुहिक नमस्कार महामंत्र के द्वारा हुई। कन्या मंडल संयोजिका भवि बाफना एवं अक्षी बोहरा ने तिलक लगाकर भावभरा स्वागत किया। कन्या मंडल से भवि बाफना, अक्षी, निवृत्ति, खुशी, योगिता ने मंगल संगान किया। तत्पश्‍चात प्रभु पार्श्‍वनाथ जयंती के अवसर पर पार्श्‍वनाथ भगवान की स्तुति का संगान कन्या मंडल द्वारा किया गया। तेममं, चेन्‍नई की अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्‍त किए। कन्या मंडल की कन्याओं ने नाटिका का मंचन कर सबको आह्लादित कर दिया। इस सेमिनार को दो राउंड में विभाजित करते हुए गेम के माध्यम से दादी अपनी पोती के भावी जीवन सुखमय कैसे बने और आज के युग में जिन संस्कारों की जरूरत है, उस पर प्रकाश डालते हुए सभी दादी ने अपने विचार व्यक्‍त किए। पोतियों ने भी अपने दादी के भावी जीवन की मंगलकामना करते हुए दादी की सीख को शिरोधार्य किया। दादी-पोती की बेस्ट जोड़ी का खिताब प्राप्त करने वाली जोड़ी पिस्तादेवी आच्छा एवं हिमानी आच्छा और स्पेशल जोड़ी ममता बुरड़-मेहक बुरड़ रहे। कार्यक्रम में गेम के तीन विजेता रहे। निर्णायक पुष्पा हिरण एवं रीमा सिंघवी ने पिस्तादेवी-हिमानी आच्छा को प्रथम, सूरजदेवी, लक्षिता बोहरा को द्वितीय और प्रेमाबाई-दीक्षा कोठारी एवं कोशल्या देवी-कीर्ति सेठिया को संयुक्‍त रूप से तृतीय स्थान पर घोषित किया। महिला मंडल द्वारा सभी विजेताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल प्रभारी प्रीति डूूंगरवाल, सहप्रभारी वंदना पगारिया, कन्या मंडल संयोजिका भवि बाफना एवं इस कार्यक्रम की संयोजिका अक्षी बोहरा ने किया। मंत्री रीमा सिंघवी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं दादी-पोती की जोड़ियों का आभार व्यक्‍त किया।
कार्यक्रम में कन्या मंडल से तेजल, कीर्ति, प्रेक्षा, श्रुति का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति रही।