प्रश्‍नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

प्रश्‍नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

नोएडा
अभातेममं द्वारा निर्देशित नोएडा महिला मंडल द्वारा असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के मनोनयन अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अमृत सिंचन कार्यक्रम में चैतन्य रश्मि पुस्तक पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का विभिन्‍न रचनात्मक राउंड में आयोजन हुआ। सर्वप्रथम पूर्वाध्यक्ष संतोष बैद द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण व रेशम बांठिया द्वारा प्रेरणा गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए सभी का स्वागत किया। क्विज प्रतियोगिता संयोजिका पूर्वाध्यक्ष कुसुम बैद ने प्रतियोगिता के नियम के बारे में जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष सुमन बोथरा के साथ सरल एवं रोचक तरीके से प्रतियोगिता करवाई। चैतन्य, रश्मि, अमृत और सिंचन चार ग्रुप में हुई इस प्रतियोगिता को पाँच राउंड में करवाया। प्रथम स्थान पर अमृत ग्रुप (संतोष बैद, चंद्रमाला, प्रेम सेखानी, नेहा जैन), द्वितीय स्थान पर रश्मि ग्रुप (सृष्टि जैन, सोनिका बैंगानी, संतोष जैन और आयुषी बैंगानी) रहे। कुछ प्रश्‍न दर्शकों से भी पूछे गए जिसमें दीप्ति बैद व प्रीति तातेड़ ने सही उत्तर दिए। अध्यक्षा कविता लोढ़ा ने प्रतियोगिता का समीक्षात्मक चिंतन प्रस्तुत करते हुए परिणामों की घोषणा की। सुमन बोथरा ने सभी का आभार व्यक्‍त किया। कार्यक्रम का संयोजन मंत्री दीपिका चौरड़िया ने किया।