क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

हैदराबाद
अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में डी0वी0 कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन में ‘चैतन्य रश्मि’ पुस्तक पर आधारित क्विज प्रतियोगिता साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के जीवन पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण का संगान कन्या मंडल व महिला मंडल द्वारा किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष अनीता गीड़िया ने पधारे हुए सभी मंडल की बहनों और कन्या मंडल की बेटियों का स्वागत किया। तेरापंथ धर्मसंघ की महानायिका साध्वीश्री कनकप्रभाजी के 50वें मनोनयन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे अमृत महोत्सव की जानकारी दी। क्विज प्रतियोगिता में पाँच ग्रुप बनाए गए जो क्रमश: तेरापंथ धर्मसंघ की साध्वीप्रमुखाश्री जी के नाम पर थे। कार्यक्रम को पाँच रोचक भागों में खिलाया गया। इसमें प्रथम स्थान गुलाबां जी टीम की प्रेम सुराणा, शांता बैद, कुसुम दुधोड़िया, द्वितीय स्थान सरदारांजी टीम के चेतन बैद, संगीता बैद, सुमित बैद और तृतीय स्थान जेंठा जी की टीम की संतोष पींचा, निशा पींचा, मैत्री सुराणा को मिला। सभी प्रतिभागियों को महिला मंडल की ओर से प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम की संयोजिका पुष्पा बरड़िया, अंजु गोलछा, डिंपल बैद, प्रेक्षा श्यामसुखा, पूर्वा सुराणा रहीं। संचालन डिंपल बैद और आभार ज्ञापन मंत्री श्‍वेता सेठिया ने किया। कार्यक्रम में कन्या मंडल की बेटियाँ कन्या मंडल संयोजिका प्रार्थना सुराना, सह-संयोजिका कुंजल बोथरा, मोक्षा सुराना, श्रेया बोथरा, मानसी बुच्चा, प्रियंका ललवानी ने अपनी सहभागिता निभाई। महिला मंडल सदस्य मीनाक्षी सुराणा, चंदा बैद, शीला दुगड़, मंजु एन दुगड़ आदि की उपस्थिति रही।