बेंच का उद्घाटन

संस्थाएं

बेंच का उद्घाटन

नोएडा
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत नोएडा महिला मंडल द्वारा बेंच लगवाने का कार्य संपादित किया गया। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हमारा कर्तव्य एनजीओ जहाँ पर 60-70 बच्चे एक खुले मैदान में पढ़ते हैं, वहाँ पर दो बेंच लगवाई गई। बेंच का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शारदा चतुर्वेदी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा पाठक कक्‍कर, मंत्री मधु मेहरा, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी एवं निवर्तमान अध्यक्ष अर्चना भंडारी, अध्यक्ष कविता लोढ़ा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। भाजपा जिला अध्यक्ष ने तेममं के इस सराहनीय कार्य के लिए मुक्‍त कंठ से प्रशंसा की। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष व प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख को साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। सभी बच्चों के लिए खाने की चीजों का भी वितरण किया गया। सभी बच्चों ने नमस्कार महामंत्र सीखा।