आध्यात्मिक मिलन समारोह

संस्थाएं

आध्यात्मिक मिलन समारोह

गांधीनगर
तेरापंथ सभा भवन, गांधीनगर में शासनश्री साध्वी कंचनप्रभाजी का पधारना हुआ। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ की मर्यादा बेजोड़ है, संगठन अनुपम है, विनम्रता का गुण मानो संघ के हर छोटे-बड़े सदस्यों में विरासत के रूप में प्राप्त है। साध्वी लावण्यश्री जी ने कहा कि हमारे निवेदन को स्वीकार कर शासनश्री ने महती कृपा कर आज यहाँ पर पधारे। बड़ों का जब-जब भी पदार्पण होता है छोटे निश्‍चिंत हो जाते हैं। शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी, साध्वी उदितप्रभाजी, साध्वी निर्भयप्रभाजी, साध्वी चेलनाश्रीजी ने गीत के माध्यम से भावों की अभिव्यक्‍ति दी। साध्वी सिद्धांतश्रीजी ने कहा कि आज धरती पर पैर नहीं टिक रहे हैं कि हम किस रूप में बड़ों का स्वागत-अभिनंदन करें। साध्वी सिद्धांतश्रीजी, साध्वी धैर्यप्रभाजी एवं साध्वी दर्शितप्रभाजी ने गीत का संगान किया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुरेश दक, ट्रस्ट अध्यक्ष गौतम मूथा, महिला मंडल सहमंत्री ज्योति संचेती ने अपने भाव व्यक्‍त किए। कन्या मंडल ने कार्यक्रम का मंगलाचरण किय। कार्यक्रम का संयोजन साध्वी दर्शितप्रभा जी ने किया।