
मंगलभावना समारोह समारोह
गांधीनगर-बैंगलोर
साध्वी लावण्यश्री जी के मंगलभावना के अवसर पर शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ में साधना के साथ अनुशासन व मर्यादा एवं विनम्रता का विशेष महत्त्व है। साध्वी लावण्यश्री जी का गांधीनगर का चातुर्मास संघप्रभावना वाला रहा। साध्वी लावण्यश्री जी ने कहा कि शासनश्री जी के बैंलगोर विराजने से हम निश्चिंत हो गए। अभी काफी दिन साथ रहने का अवसर मिला, आपकी विशेष कृपा हम पर रही। सभी संस्थाओं से खमतखामणा किया। शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी ने कहा कि गांधीनगर का यह भवन कार्यकर्ताओं की निर्माण स्थली है। साध्वी लावण्यश्री जी ने अपने गांधीनगर चातुर्मास में अपनी श्रम शक्ति से संघ की विशेष अलख जगाई है, जिसे जमाना याद रखेगा। साध्वी उदितप्रभाजी, साध्वी निर्भयप्रभाजी, साध्वी चेलनाश्री जी ने वक्तव्य के माध्यम से मंगलकामना अभिव्यक्त की। साध्वी सिद्धांतश्री जी व साध्वी दर्शितप्रभाजी ने गीतिका के माध्यम से गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता व बैंगलोर प्रवास का उल्लेख व शासनश्री जी के प्रति आदर भाव व्यक्त किए। सभाध्यक्ष सुरेश दक, ट्रस्ट अध्यक्ष गौतम मूथा, महिला मंडल अध्यक्षा स्वर्णमाला पोखरना, तेयुप अध्यक्ष विनय बैद, अणुव्रत समिति अध्यक्ष शांतिलाल पोरवाल, यशवंतपुर सभा मंत्री महावीर ओस्तवाल, राजराजेश्वरी सभाध्यक्ष मनोज डागा सहित सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण अपने वक्तव्य द्वारा मंगलभावना व्यक्त की। महिला मंडल की बहनें, ज्ञानशाला प्रशिक्षक बहनें, आदित्य मांडोत, बहादुर सेठिया ने गीतिका प्रस्तुत की। हिरियूर से समागत जयंतीलाल चोपड़ा, दीपचंद चोपड़ा व तेजराज चोपड़ा ने शासनश्री साध्वी कंचनप्रभाजी से चातुर्मास हेतु जल्दी पधारो की अर्ज की। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री नवनीत मूथा ने किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन के साथ-साथ उपाध्यक्ष कैलाश बोराणा, महावीर धोका, कोषाध्यक्ष बाबूलाल बाफना व हिरियूर, यशवंतपुर, विजयनगर, राजराजेशवरी नगर, शांतिनगर, टेनरी रोड, शेषाद्रीपुरम, राजाजीनगर, कंगेरी से विशेष श्रावक-श्राविकाएँ उपस्थित रहे।