रूपांतरण शिल्पशाला कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

रूपांतरण शिल्पशाला कार्यशाला का आयोजन

कांटाबांजी
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में रूपांतरण शिल्पशाला विषय ‘आहार’ की कार्यशाला की गई। महिला मंडल की अध्यक्षा बॉबी जैन ने बताया कि नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण में प्रेरणा गीत का संगान किया गया। तेममं अध्यक्षा बॉबी जैन ने विभिन्‍न डाइट प्लान के बारे में समझाया। ममता जैन ने जैन पद्धति के अनुसा आहार की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि हमारे भाजन में प्रोटीन, आयरन और विटामिन का संतुलन होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सपना जैन द्वारा किया गया और आभार ज्ञापन पूर्व अध्यक्षा पूजा जैन द्वारा किया गया। इसी कार्यक्रम में नई कन्या मंडल का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कन्या मंडल की प्रभारी के रूप में महिला मंडल से पूजा जैन को चुना गया और नए सत्र के लिए कन्या मंडल की कार्यकर्ता पूजा जैन को कन्या मंडल की संयोजिका ओर सह-संयोजिका के रूप में आंचल जैन और मुस्कान जैन को चुना गया। पूरे महिला मंडल से नवगठित कन्या मंडल को शुभकामनाएँ दी।