दो सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

संस्थाएं

दो सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

गुवाहाटी
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में ‘आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र’ प्रकल्प के अंतर्गत दो सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की गई। पहला केंद्र गीता इंस्टीट्यूट (वर्षापाड़ा) में तथा दूसरा केंद्र कल्याण आश्रम में खोला गया। गीता कई वर्षों से स्थानीय तेरापंथ धर्मसंघ में सिलाई के प्रशिक्षण की सेवाएँ दे चुकी हैं। उन्होंने महिला मंडल के इस सहयोग के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की। कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा महिला मंडल की बहनों का सम्मान किया गया तथा मंडल द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सहयोग की सराहना की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष रंजू खटेड़ ने अपने वक्‍तव्य में मंडल द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी देते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्‍वासन दिया। मंत्री अंजना बैद ने कहा कि केंद्र द्वारा निर्देशित यह प्रकल्प महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में कारगर प्रयास है। इस प्रकल्प की प्रायोजिकाएँ रेणु सुराणा, अरुणा बैद, प्रतिमा सिंघी, ममता फुलफगर, सुमन मालू व नीतू सुराणा हैं। इस कार्य में प्रकल्प की संयोजिका अरुणा बैद का सराहनीय प्रयास रहा। महिला मंडल की पदाधिकारी बहनों, परामर्शक बहनों तथा कार्यसमिति बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।