जैन दर्शन और तेरापंथ लाइफ लोंग रहेगा - अर्जुन मेघवाल

गुरुवाणी/ केन्द्र

जैन दर्शन और तेरापंथ लाइफ लोंग रहेगा - अर्जुन मेघवाल

संसदीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल ने कहा कि 9 नवंबर, 2014 को एक नारा लगा था कि अहिंसा यात्रा सफल हो। आज नारा लग रहा है, कितनी शानदार तरीके से अहिंसा यात्रा सफल हुई है। विराटनगर का प्रसंग बताया। समय-समय पर आचार्यश्री के दर्शन करने का अवसर मिलता है। आपने बहुत बड़ा काम किया है। हम आपका तहेदिल से स्वागत करते हैं। अनेक कष्टों को सहन करते हुए सफल यात्रा करके आप पधारे हैं। जैन दर्शन लाइफ लोंग रहेगा तो तेरापंथ लाइफ लोंग रहेगा। जैन दर्शन हमें स्यादवाद और अनेकांतवाद का संदेश देता है। अणुव्रत गीत के एक पद्य का उच्चारण किया। यही उद्देश्य इस यात्रा का रहा है। लोगों का हृदय परिवर्तन हुआ है, यह आप जैसा राष्ट्र ऋषि ही कर सकता है।