
भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस का आयोजन
दिल्ली।
साध्वी शुभप्रभाजी के सान्निध्य में भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस कीर्तिनगर में आयोजित किया गया। साध्वी शुभप्रभाजी ने अपने उद्गार व्यक्त किए।साध्वी कांतयशाजी, साध्वी मंदारयशाजी, साध्वी अनन्यप्रभाजी ने अपने विचार व्यक्त किए। अभातेममं के तत्त्वज्ञान प्रभारी मंजु भूतोड़िया, सरोज सुराणा, राजू मणोत, मानसरोवर अध्यक्ष कमल खटेड़, भूतपूर्व अणुव्रत अध्यक्ष अशोक संचेती ने अपने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल ने गीत से मंगलाचरण किया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय महिला मंडल की पूर्व महामंत्री सुमन नाहटा ने किया। साध्वी शुभप्रभाजी ने नवाह्निक अनुष्ठान के साथ मंगलभावना पर प्रवचन किया। साध्वी कांतयशाजी, साध्वी मंदारयशाजी, साध्वी अनन्यप्रभाजी ने क्रमशः गीत का संगान किया। रात्रि में धर्म जागरण का आयोजन किया गया।