भगवान महावीर जन्म कल्याणक के आयोजन

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के आयोजन

मुनि संजय कुमार जी के सान्निध्य में श्री टांकडिया भेरव बावजी मंदिर के विशाल प्रांगण में महावीर जन्म कल्याणक मनाया गया। मुनि धैर्य कुमार जी और मुनि सिद्धप्रज्ञ जी की अगवानी में विशाल रैली गाँव के विभिन्न चौराहे से गुजरती हुई बाद में सभा में परिणित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुनि प्रकाश कुमार जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा गीतिका से मंगलाचरण हुआ। अतिथि दीर्घा में संचय जैन (अध्यक्ष अणुविभा), अशोक डूंगरवाल (उपाध्यक्ष अणुविभा), शासनसेवी फतेहलाल मेहता, विनयचंद हिंगड़, गणेश कच्छारा, मदन कोठारी (सभाध्यक्ष रीछेड़), जीवनराम मीणा प्राधानाध्यापक आदि महानुभावों ने आसन ग्रहण किया। मुनि संजय कुमार जी, मुनि प्रकाश कुमार जी एवं मुनि सिद्धप्रज्ञजी ने अपने उद्गार व्यक्त किए। मुनि धैर्य कुमार जी ने सुमधुर गीत द्वारा अपने विचार रखे। सभी अतिथियों का अंग वस्त्र व साहित्य से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपासक सोहन कोठारी ने किया। आभार कांकरोली सभा मंत्री हिम्मत कोठारी ने किया। कार्यक्रम में कांकरोली, छापली, दिवेर, लाम्बोडी, चारभुजा, आमेट, गजपुर, मझेरा व अनेक गाँवों से श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।