भगवान महावीर जन्म कल्याणक के आयोजन

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के आयोजन

छापर
भिक्षु साधना केंद्र से महावीर जयंती के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। मुख्य मार्गों से होती हुई हाईस्कूल पहुँची। कार्यक्रम की शुरुआत मुनिश्री के नवकार मंत्र से हुई। महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापक तपोमूर्ति पृथ्वीराज जी स्वामी ने कहा कि भगवान महावीर अहिंसा के मंत्र के दाता थे। भगवान महावीर ने क्षमा, अनेकांतवाद का सूत्र दिया।
कार्यक्रम में संयोजक सरिता सुराणा, तेममं अध्यक्षा एवं विनोद नाहटा थे। कार्यक्रम में मुनि हेमराज, कोमल कुमार, विजयसिंह सेठिया, सरिता सुराना, हुकमराम बड़बड़, प्रदीप सुराणा, चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मानक बुच्चा, खड़गसिंह दुधोड़िया, कविता भंसाली, कन्या मंडल पूर्व उपसंयोजिका सुविधा नाहटा ने अपने विचार व्यक्त किए। आभार ज्ञापन अणुव्रत समिति मंत्री विनोद नाहटा ने किया। संचालन चमन दुधोड़िया ने किया।