
गृह प्रवेश
बैंगलुरु।
देवराज रायसोनी के नव निर्मित प्रतिष्ठान का गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से संस्कारक विक्रम दुगड़, जितेंद्र घोषल एवं अरविंद बैद ने सुचारु रूप से करवाया। नमस्कार महामंत्र व मंगलपाठ द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संस्कारक विक्रम दुगड़ ने संचालन किया। अणुव्रत समिति मंत्री माणकचंद संचेती ने शुभकामनाएँ प्रेषित की। घर के कुलदीप, दिलीप रायसोनी व उनकी संगिनी बबिता रायसोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।