
नूतन गृह प्रवेश
बैंगलुरु
जोजावर निवासी, बैंगलुरु प्रवासी महवीर चंद संतोष भाई गीड़िया के पुत्र मोहित, मनीष गीड़िया के यहाँ गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से किया गया।
संस्कारक विक्रम दुगड़ एवं जितेंद्र घोषल ने जैन मंत्रोच्चार के द्वारा कार्यक्रम संपादित किया। परिवार से मोहित गीड़िया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्कारकों का आभार व्यक्त किया।