
महिला मंडल के विविध आयोजन
विल्लुपुरम
साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी आदि के सान्निध्य में विल्लुपुरम महिला मंडल ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। निवर्तमान मंजू सेठिया ने शपथ ग्रहण करवाई। महिला मंडल की नवनिर्वाचित सदस्याओं द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया। विल्लुपुरम महिला मंडल द्वारा साधारण सभा का आयोजन किया। जिसमें 2 वर्षीय आय-व्यय का ब्योरा सुनाया गया। मनाव से चुनाव संपन्न कराए गए। जिसमें सभी की सहमति से 2021-2023 के लिए राखी सुराणा को अध्यक्ष पद और स्नेहा भंडारी को मंत्री पद के लिए मनोनीत किया गया। नव मनोनीत अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम की घोषणा की। साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए मंगलपाठ सुनाया।