
कन्या मंडल जागरूकता अभियान कार्यशाला का आयोजन
टंडियारपेट, चेन्नई।
साध्वी मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में तेममं के तत्त्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल के द्वारा जून महीने की कार्यशाला ‘जागरूकता अभियान माह’ के रूप में, तेरापंथ भवन में समायोजित हुई। साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी ने कहा कि कन्याओं में स्कूली शिक्षा के साथ आध्यात्मिकता का विकास होने से परिवार के सत् संस्कार प्रवर्द्धमान होते हैं। चेन्नई कन्या मंडल इस चातुर्मास काल में स्वयं नियमित आने का लक्ष्य रखें एवं अपने साथ और भी कन्याओं को जोड़ें।
महिला मंडल अध्यक्षा पुष्पा हिरण के नेतृत्व में कन्या मंडल की इस क्षेत्र की कन्याओं के साथ गोष्ठी की गई। नए सदस्य भी बने और सदस्यों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया। कन्या मंडल संयोजिका ने मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यशाला के दूसरे चरण में कन्या मंडल ने अनाथाश्रम जाकर बच्चों से मुलाकात करके वार्तालाप किया। वहाँ बच्चों को जरूरतमंद एवं आवश्यकतानुसार सामग्री प्रदान की गई।