
संथारा का प्रत्याख्यान
राजाराजेश्वरी नगर।
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी ने संतोष देवी सेठिया (धर्मपत्नी जतनलाल सेठिया) उम्र लगभग 62 वर्ष को उनके परिवार की पूर्ण सहमति से तिविहार संथारे का प्रत्याख्यान करवाया। साध्वी शिवमाला जी एवं साध्वी रत्नप्रभाजी के साथ न्यू गुडन्नहल्ली से विहार करके मार्स क्लासिक अपार्टमेंट पधारे। सर्वप्रथम श्राविका संतोष बाई सेठिया के मनोबल की पूर्ण जाँच की। इस अवसर पर राजाराजेश्वरी नगर सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष छत्रसिंह सेठिया, पूर्व अध्यक्ष कमल सिंह दुगड़, तेयुप के पूर्व अध्यक्ष सुशील भंसाली, नवनियुक्त अध्यक्ष कौशलमल लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष गुलाब बांठिया, महिला मंडल अध्यक्ष लता बाफना, पूर्व अध्यक्ष सरोज बैद, आर0आर0 नगर तेरापंथ सभा, महिला मंडल एवं तेयुप के अनेक पदाधिकारीगण तथा श्रावक समाज, मार्स क्लासिक एवं ग्रांड गंधर्वा के निवासी भाई-बहनों की उपस्थिति रही।