धम्म जागरण का आयोजन

संस्थाएं

धम्म जागरण का आयोजन

तुसरा।
मुनि प्रशांत कुमार जी के सान्निध्य में तुसरा में प्रथम बार धम्म जागरण का आयोजन हुआ। मुनि प्रशांत कुमार जी ने कहा कि भाद्रपद शुक्ल तेरस को आचार्यश्री भिक्षु का महाप्रयाण हुआ। उनका जीवन अपने आप में चमत्कारी था। वे महान तपस्वी संत थे। आत्मशुद्धि एवं कर्म निर्जरा के लिए तप साधना करते थे। उनकी तप साधना के कारण संघ आगे बढ़ा और बढ़ रहा है। मुनि कुमुद कुमार जी ने कहा कि आचार्यश्री भिक्षु का जन्म एवं मरण दोनों तेरस को हुए। तेरापंथ की स्थापना की लेकिन नया संघ बनाना उनका लक्ष्य नहीं था। सत्य की खोज उनकी साधना थी। मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनि कुमुद कुमार जी, विकास जैन, रविन जैन, तुलसीराम जैन, चंद्रभान जैन, पांखुड़ी जैन, दिया जैन, अस्मिता जैन, सुलोचना जैन ने गीत के द्वारा श्रद्धांजलि आचार्यश्री भिक्षु के प्रति अर्पित की।