साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी अभ्यर्थना समारोह

संस्थाएं

साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी अभ्यर्थना समारोह

तिरुपुर।
साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभाजी का अभिवंदना समारोह साध्वी उज्ज्वलप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। साध्वीश्री जी ने कहा कि साध्वीप्रमुखाश्री जी की पुण्याई इतनी प्रबल रही कि इन्होंने संस्था काल से लेकर अब तक अपने सक्षम नेतृत्व के द्वारा सबको दिशा दी है, दृष्टि दी है और क्षमताओं को उजागर करने हेतु प्रेरणा दी है। साध्वी अनुप्रेक्षाश्री जी ने कहा कि तेरापंथ साध्वी समाज का यह सौभाग्य रहा है कि युगीन संदर्भ में युगीन साध्वीप्रमुखाओं का नेतृत्व प्राप्त होता रहा है। साध्वी प्रबोधयशाजी ने कहा कि साध्वीप्रमुखाश्री जी अनुशासनप्रिय हैं, उनका अपना जीवन अनुशासित है। साध्वी सन्मतिप्रभाजी एवं साध्वी धैर्यप्रभाजी ने अपने भाव व्यक्त किए। इसी क्रम में सभा अध्यक्ष अनिल आंचलिया, संतोष सिंघवी, महिला मंडल मंत्री प्रीति भंडारी, रंजना भंसाली, नीता सिंघवी, सरिता श्यामसुखा ने भी अभ्यर्थना में अपने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल की बहनों ने गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री प्रीति भंडारी द्वारा किया गया।