आचार्यश्री तुलसी का महाप्रयाण दिवस

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी का महाप्रयाण दिवस

मदुरै।
स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में नारी जाति के उन्नायक गणाधिपति गुरुदेवश्री तुलसी का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। ¬ तुलसी जय तुलसी का जाप किया गया। तत्पश्चात मधु पारख, नेहा दुधेड़िया, संतोष बोकड़िया, डिनल कोठारी, सुनीता कोठारी, सहमंत्री लता कोठारी, मंत्री दीपिका फुलफगर ने गीतिका, कविता आदि द्वारा अपने भाव व्यक्त किए। साथ ही लेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पहला स्थान दीपिका फुलफगर, दूसरा स्थान मधु पारख एवं नेहा दुधेड़िया और तृतीय स्थान संतोष बोकड़िया को मिला। निर्णायकगण की भूमिका अध्यक्ष नयना पारख ने की। अंत में सामुहिक संगान किया गया।