स्मृति के आईने में आचार्यश्री तुलसी

संस्थाएं

स्मृति के आईने में आचार्यश्री तुलसी

पनवेल।
पनवेल जैन स्थानक में शासनश्री साध्वी कैलाशवती जी के सान्निध्य में तेयुप द्वारा गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी का 26वाँ महाप्रयाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी पंकजश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र द्वारा हुई। पनवेल तेयुप के अध्यक्ष संजय बाफना ने सभी का स्वागत किया। पनवेल महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण व गीतिका प्रस्तुत की गई। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा लघु नाटिका द्वारा गुरुदेव के जीवन चरित्र बताया गया। साध्वी ललिताश्री जी, साध्वी पंकजश्री जी, साध्वी साम्यक्त्वयशा जी ने अपने प्रवचन में समस्त समाज से गुरुदेव तुलसी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। नेरुल से उपस्थित गायिका अनिता सियाल ने गीतिका प्रस्तुत की।
पनवेल शहर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद बाफना, मुंबई महिला मंडल मंत्री अल्का मेहता, वाशी तेयुप अध्यक्ष महावीर जैन कोपर खैरना मंत्री संदीप आच्छा मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष मोतीलाल जैन, प्रवक्ता उपाशिका तारा चौधरी, उपाशक मुकेश चोरड़िया, विनोद खाब्या आदि ने अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में परामर्शक दिनेश चौधरी अनिल संचेती, महावीर बाफना, तेयुप मंत्री रवि बाफना, महिला मंडल संयोजिका टीना संचेती, सह-संयोजिका कल्पना बाफना, रचना बाफना, रायगढ़, अणुव्रत संयोजक राजेश मेहता सहित कई कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन साध्वी शारदाप्रभाजी ने किया और अंत में आभार तेयुप के पूर्व मंत्री शिव देवड़ा ने किया। गुरुदेव की पुण्यतिथि पर पनवेल तेरापंथ भवन में 51 सामुहिक एकाशन किए गए।