गुरुदेवश्री तुलसी कौशल के कल्पवृक्ष थे

संस्थाएं

गुरुदेवश्री तुलसी कौशल के कल्पवृक्ष थे

सिकंदराबाद।
मारडपल्ली तातेड़ भवन में साध्वी त्रिशला कुमारी जी के सान्निध्य में आचार्यश्री तुलसी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम तेरापंथी सभा के तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आगाज बबीता एवं लेखा बैद की गीतिका से हुआ। सभा अध्यक्ष बाबूलाल बैद ने गुरुदेव श्री तुलसी के अवदानों की चर्चा करते हुए गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महिला मंडल अध्यक्ष अनीता गीड़िया ने नारी जाति के उन्नायक गुरुदेव श्री तुलसी को भावांजलि अर्पित की। तेयुप अध्यक्ष प्रवीण श्यामसुखा ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी संप्रतिप्रभाजी ने वक्तव्य दिया। साध्वी रश्मिप्रभाजी ने गीत प्रस्तुत किया। भिक्षु भजन मंडली के संगायक नवनीत छाजेड़ और उनकी टीम ने गीत का सामुहिक संगान किया। ज्ञानशाला के बालक-बालिकाओं ने प्रस्तुति दी। टीपीएफ के अध्यक्ष मोहित बैद, विनोद संचेती ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी त्रिशला कुमारी जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी के विराट व्यक्तित्व को शब्दों की सीमा में बाँधना नामुमकिन है। उनके विराट व्यक्तित्व के कुछ टिप्स हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। साध्वी कल्पयशाजी ने कहा कि नवीनता और प्राचीनता के अद्भुत संगम का नाम है-गुरुदेव तुलसी। कार्यक्रम में महासभा के प्रभारी लक्ष्मीपत बैद ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आदित्य राज तातेड़ भवन के पदाधिकारी महावीर तातेड़ आदि सदस्यों का सम्मान सभा के पदाधिकारियों ने किया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी ने कहा कि अणुव्रतों को अपनाकर ही हम गुरुदेव श्री तुलसी के बताए मार्ग का अनुसरण कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन साध्वी कल्पयशाजी ने किया तथा आभार सभा के मंत्री सुशील संचेती ने किया।