आचार्यश्री तुलसी का महाप्रयाण दिवस

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी का महाप्रयाण दिवस

सेलम।
अभातेममं के तत्त्वावधान में महिला मंडल द्वारा साध्वी लावण्यश्री जी के सान्निध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया, रा0का0 सदस्य मंजुला डूंगरवाल की उपस्थिति में आचार्यश्री तुलसी का 26वाँ महाप्रयाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। तेममं ने तुलसी अष्टकम् की प्रस्तुति दी। साध्वी लावण्यश्री जी ने कहा कि तेरापंथ का नवम् महासूर्य अचानक हम सबकी आँखों से ओझल हो गया, अस्त हो गया। उनका नाम अनेक विशेषताओं का पुंज था। साध्वी सिद्धांतश्री जी व साध्वी दर्शितप्रभाजी ने तुलसी सद्गुण अक्षरमाला का एक अक्षर प के बारे में रोचक प्रस्तुति दी। अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया ने विसर्जन दिवस का आगाज किया। महिला मंडल ने गीत की प्रस्तुति दी।
केवलचंद बोहरा, शर्मिला सिंघवी, कंचन सेठिया, महावीर डूंगरवाल ने आचार्यश्री तुलसी के प्रति अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। ज्ञानशाला के बच्चों ने प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। तेयुप द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई। महिला मंडल अध्यक्षा सुनीता बोहरा, सभा मंत्री प्रवीण बोहरा, तेरापंथी ट्रस्ट अध्यक्ष वीरेंद्र सेठिया ने श्रद्धांजलि दी। सौरव बैद ने गीतिका प्रस्तुत की। रात्रिकालीन कार्यक्रम ‘आओ जानें तुलसी’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गुरुदेव तुलसी द्वारा निर्मित पाँच परिषद विकास, कल्याण, बहुश्रुत, युवक, मित्र इन नामों से प्रतियोगिता के ग्रुप्स बने उसमें युवक, मित्र, कल्याण ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम की आयोजना में अक्षिता बैद ने परिश्रम किया।