अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर।
अणुव्रत समिति, जयपुर द्वारा मानव सेवा संघ प्रेम निकेतन आश्रम तथा प्रेक्षा फाउंडेशन के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस प्रेम निकेतन आश्रम में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मानव सेवा संघ की प्रार्थना से किया गया। तत्पश्चात प्रेक्षा गीत की प्रस्तुति रीना गोयल एवं समुह द्वारा दी गई। मानव सेवा संघ की सचिव मीना गर्ग ने प्रेम निकेतन आश्रम की क्रियाविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। अणुव्रत समिति अध्यक्ष विमल गोलछा ने कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों में योग, प्राणायाम का अभ्यास करवाया जाना चाहिए। मानव सेवा संघ आश्रम के अध्यक्ष शेखर गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। आशा नीलू टांक के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ। कार्यक्रम का संयोजन नीलू टांक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति मंत्री डॉ0 जयश्री सिद्धा तथा अणुव्रत समिति सदस्य, प्रेक्षा फाउंडेशन के विभिन्न शिक्षक सुनिता एवं विद्यार्थी तथा मानव सेवा संघ के विभिन्न सदस्य उपस्थित थे।