तेरापंथ स्थापना दिवस के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ स्थापना दिवस के विविध आयोजन

किशनगंज, बिहार
साध्वी संगीतश्री जी के सान्निध्य में किशनगंज तेरापंथ भवन में 263वाँ तेरापंथ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ तेरापंथ महिला मंडल ने भिक्षु अष्टकम् के द्वारा किया। साध्वी संगीतश्री जी ने कहा कि जैन शासन का उदितोदित धर्मसंघ है-तेरापंथ। आत्मनिष्ठा, गुरुनिष्ठा और संघ निष्ठा का प्रत्येक संघ है-तेरापंथ। आज के दिन आचार्य भिक्षु ने भाव दीक्षा ग्रहण की। अंधेरे में प्रकाश किया था, दीप जलाया था वह दीप आज सूर्य बनकर के हमें प्रकाशित कर रहा है। इसी क्रम में साध्वी शांतिप्रभा जी, साध्वी कमलविभा जी व साध्वी मुदिताश्री जी ने आचार्य भिक्षु के प्रति अभ्यर्थना की। सभा अध्यक्ष विमल दफ्तरी, महासभा संरक्षक राजकरण दफ्तरी, महिला मंडल अध्यक्ष संतोष दुगड़,तेयुप अध्यक्ष अमित दफ्तरी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष संजय बैद ने अपने-अपने भाव व्यक्त किए। महिला मंडल ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन साध्वीश्री जी ने किया।