एक पेड़ एक जीवन

संस्थाएं

एक पेड़ एक जीवन

जयपुर।
अणुव्रत समिति की कार्यकारिणी सभा बाल संबल आश्रम गाँव सिरोही में विमल गोलछा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। तथा पर्यावरण संरक्षक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बाल संबल का भ्रमण करने के पश्चात् चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 41 बच्चों ने भाग लिया। विमल गोलछा ने बच्चों को क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के बारे में समझाया। बाल संबल में अणुव्रत समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें चीकू के 50 फलदार पौधे लगाए गए। मंत्री डॉ0 जयश्री सिद्धा ने पर्यावरण की हमारे जीवन में उपयोेगिता के बारे में बताया। प्रेमलता गोलछा ने पर्यावरण पर एक कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दिनेश आच्छा, कोषाध्यक्ष मनोज धारीवाल, उषा मेहता, राजेंद्र जैन, अशोक बैद तथा नवीन सदस्य महावीर सिंह सोगानी उपस्थित थे।