वाणी संयम से जीवन का उत्थान

संस्थाएं

वाणी संयम से जीवन का उत्थान

वाशी।
तेरापंथी सभा मुंबई के तत्त्वावधान में साध्वी पंकजश्री जी के सान्निध्य में अणुव्रत सभागार, वाशी में उत्थान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। मंगलाचरण महिला मंडल, वाशी द्वारा किया गया। स्वागत वक्तव्य तेरापंथ सभा मंत्री अर्जुन सोनी, तेयुप अध्यक्ष महावीर सोनी ने दिया। साध्वी पंकजश्री जी ने उत्थान की परिभाषा बताते हुए कहा कि नैतिकता व ईमानदारी का जीवन ही उत्थान है। आज के उत्थान कार्यक्रम में विषय है वह हमारे संघकी विशेष जानकारी इसमें आज की जनरेशन साधुचर्या से अनभिज्ञ सी नजर आती है, हमको विशेष जानकारी उसमें वाणी का संयम और साधुत्व भाषा की जानकारी जरूरी है। साध्वी ललिताश्री जी ने कहा कि विधिपूर्वक वंदना से अशुभ कर्मों का कष्ट कर सकते हैं। साध्वी सम्यक्त्वयशा जी ने प्रेक्षाध्यान करवाया। उत्थान टीम से शुभम बाफना, सुरेश बाफना ने अपने विचार व्यक्त किए। आभार ज्ञापन अणुव्रत उपसमिति, नवी मुंबई संयोजक पवन परमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी शारदाप्रभाजी ने किया।