मासखमण तप अभिनंदन

संस्थाएं

मासखमण तप अभिनंदन

वसई।
साध्वी प्रज्ञाश्री जी के सान्निध्य में मुंबई क्षेत्र का पहला मासखमण वसई में संपन्न हुआ। शीतल लोकेश डांगी ने साध्वीश्री की प्रेरणा और गुरुदेव की कृपा से 28 दिन का मासखमण तप पूर्ण किया।तेममं, वसई के द्वारा मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात साध्वीप्रज्ञाश्री जी ने तप की महिमा के बारे में बताया। साध्वी सरलप्रभा जी ने विचार व्यक्त किए। साध्वी विनय्रपभाजी एवं साध्वी प्रतीक प्रभाजी ने गीतिका के माध्यम से तप अनुमोदना की।
साध्वीप्रमुखाश्री जी के संदेश का वाचन तेरापंथी सभा के अध्यक्ष प्रकाश संचेती ने किया एवं बताया कि साध्वी सरल प्रभाजी अधिक से अधिक लोगों को तपस्या हेतु प्रेरित करते हैं। डांगी परिवार से टीपीएफ, मुंबई के अध्यक्ष तेजप्रकाश, सीपीएस ट्रेनर प्रमोद, निशा, राशि, प्रो0 वंदना, तनाया, चिन्मय ने तप अनुमोदना में अपने भाव व्यक्त किए। डांगी परिवार के बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति दी। कन्या मंडल एवं महिला मंडल ने संयुक्त रूप से कव्वाली की प्रस्तुति दी। तेयुप, वसई ने गीत, डांगी परिवार की बहनों ने गीतिका के माध्यम से तप अभिनंदन किया। तप का अभिनंदन तप द्वारा किया गया। इसमें राशि डांगी एवं कैलाश डांगी ने अपना नाम लिखाया एवं जसवंत शिशोदिया ने मासखमण की भावना व्यक्त की। संचालन करुणा कोठारी ने किया।