आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल का लोकार्पण

संस्थाएं

आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल का लोकार्पण

लाडनूं।
अभातेयुप के महनीय उपक्रम आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल, लाडनूं का भव्य उद्घाटन आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि योगेश कुमार जी स्वामी से मंगलपाठ श्रवण के पश्चात अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा एवं सभी पदाधिकारियों की अगवानी में जैन संस्कार विधि द्वारा अभातेयुप भूतपूर्व अध्यक्ष विमल कटारिया के करकमलों से हुआ। कार्यक्रम में अभातेयुप के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि योगेश कुमार जी, मुनि ध्रुव कुमार जी, मुनि अक्षय प्रकाश जी का सान्निध्य मिला। मुनिश्री ने मंगलपाठ एवं प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समायोजन कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल महनीय भूमिका निभाएगा, आपने और अन्य अनुकूल स्थानों पर भी हॉस्टल निर्माण एवं क्रियान्वयन और इस उपक्रम के विस्तार हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहने का मार्गदर्शन प्रदान किया।


उद्घाटनकर्ता परिवार विमलाबेन मनोहर लाल, मधु विमल, चिराग यश कटारिया परिवार बैंगलुरु (बेमाली-राजस्थान) है। कार्यक्रम में विशेष रूप से अभातेयुप भूतपूर्व अध्यक्ष बी0सी0 जैन भालावत, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप कोठारी, जैन विश्व भारती संस्थान के कुलपति प्रो0 बच्छराज दुगड़, जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद लुंकड़, अभातेयुप महामंत्री पवन मांडोत, उपाध्यक्ष रमेश डागा, उपाध्यक्ष-द्वितीय जयेश मेहता, सहमंत्री अनंत बागरेचा, सहमंत्री-द्वितीय भूपेश कोठारी, संगठन मंत्री श्रेयांस कोठारी, कोषाध्यक्ष भरत मरलेचा, प्रभारी नरेश चपलोत, सहप्रभारी विनोद मूथा एवं अभातेयुप के कार्यकारिणी सदस्यों एवं विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। हॉस्टल निर्माण कार्य में अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक नवीन बैंगाणी का विशेष श्रम नियोजित हुआ है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन में राजेंद्र खटेड़, हरीश स्वामी का सहयोग रहा।