अणुव्रत संगोष्ठी का आयोजन

संस्थाएं

अणुव्रत संगोष्ठी का आयोजन

रोहिणी, दिल्ली।
साध्वी डॉ0 कुंदनरेखाजी के सान्निध्य में अणुव्रत गोष्ठी रखी गई। अणुव्रत समिति, दिल्ली के अध्यक्ष शांतिलाल पटावरी ने अणुव्रत के विषय में बोलते हुए अधिक-से-अधिक समिति के सदस्य बनने का आह्वान कया। अणुव्रत विश्व भारती द्वारा निर्देशित असली आजादी अपनाओ कार्यक्रम आदि के विषय में जानकारी दी। साध्वीश्री जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी का यह महान अवदान अणुव्रत, आज जन-जन का आंदोलन बन गया है। अणुव्रत आंदोलन कुछ ही वर्षों में अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हम सबका परम कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक अणुव्रती बनें। अणुव्रत समिति, दिल्ली अच्छा कार्य कर रही है। इस अवसर पर अणुव्रत पत्रिका का जीवनशैली विशेषांक एवं अणुव्रत पत्रिका साध्वीश्रीजी को भेंट की गई। अणुव्रत समिति, दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल बैंगानी, उपाध्यक्ष अजय राज रांका, मंत्री धनपत नाहटा, संगठन मंत्री मनोज बरमेचा, परामर्शक नत्थूराम जैन सहित कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति रही। तत्पश्चात रोहिणी क्षेत्र के सदस्यों के मध्य ‘संवाद सदस्यों के साथ’ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अणुव्रत विश्व भारती द्वारा निर्देशित ट्रस्ट डीड व उसके पश्चात होने वाले कार्यों के बारे में सदस्यों को जानकारी दी।