केबीसी प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

केबीसी प्रतियोगिता का आयोजन

जाटाबास, जोधपुर।
तेयुप के तत्त्वावधान में शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता केबीसी का आयोजन किया गया। साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से प्रारंभ प्रतियोगिता में पच्चीस बोल, ग्यारह आचार्य, तेरापंथ का इतिहास व ऐतिहासिक स्थल आदि पर आधारित प्रश्न पूछे गए। शासनश्री साध्वी श्री जी ने कहा कि भगवान महावीर की वाणी है पहले ज्ञान करो फिर दया करो। पाँच आचार में ज्ञानाचार का प्रथम स्थान है। मोक्ष तत्त्व का प्रथम स्तंभ है सम्यक् ज्ञान। यह प्रतियोगिता अध्यात्म ज्ञान की वृद्धि के लिए उपयोगी है।
साध्वीवृंद के निर्देशन में प्रश्नोत्तर की तैयारी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तप ग्रुप ने प्रथम, ज्ञान ग्रुप ने द्वितीय व वीर्य ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 25 प्रतियोगियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा जैन द्वारा किया गया। तेयुप मंत्री विनोद सुराणा द्वारा आभार ज्ञापन किया गया।