असली आजादी अपनाओ

संस्थाएं

असली आजादी अपनाओ

गुवाहाटी।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अणुव्रत विश्व भारती द्वारा निर्देशित असली आजादी अपनाओ कार्यक्रम के तहत स्थानीय श्री दिगंबर जैन विद्यालय में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसका विषय थाµ‘क्या प्रचुर भौतिक संसाधन ही आनंद का द्योतक है’। सर्वप्रथम विद्यालय शिक्षक बिमला झा ने समिति के पदाधिकारियों को मंचासीन कराया। तत्पश्चात अणुव्रत गीत का संगान अणुविभा के सहमंत्री छतरसिंह चोरड़िया एवं गुवाहाटी समिति के सहमंत्री अशोक बोरड़ ने किया।
अणुव्रत समिति की ओर से प्रधानाचार्य का स्वागत अणुव्रत पट्ट, अणुव्रत डायरी एवं आचार संहिता के मोमेंटो से किया। परिचर्चा में विद्यालय के 15 बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों को अणुव्रत समिति ने मोमेंटो द्वारा पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक निर्मल सामसुखा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सहमंत्री जयकुमार भंसाली, कोषाध्यक्ष संजय चोरड़िया एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्मल बैद का योगदान रहा।