आजादी के अमृत महोत्सव

संस्थाएं

आजादी के अमृत महोत्सव

चेन्नई।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, चेन्नई के द्वारा कन्या सुरक्षा सर्कल पर माधावरम जैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम महिला मंडल ने मुनि सुधाकर जी के दर्शन कर मंगलपाठ श्रवण किया। तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत चेन्नई महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने किया। माणकचंद रांका ने अपने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल अध्यक्ष-मंत्री के साथ प्रचार-प्रसार मंत्री रीमा मांडोत सहित पदाधिकारीगण, सदस्य एवं अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रामा सिंघवी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यसमिति सदस्य कविता मेडतवाल ने किया।