तेरापंथ स्थापना दिवस के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ स्थापना दिवस के विविध आयोजन

सिकंदराबाद
तेरापंथ भवन, डीवी कॉलोनी में साध्वी त्रिशला कुमारी जी के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा व तेरापंथ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के समुच्चारण से हुआ। साध्वी त्रिशला कुमारी जी ने कहा कि गुरु पुरुषोत्तम, लोकोत्तम व सर्वोत्तम होते हैं। क्योंकि गुरु केवल व्यक्ति नहीं विचार है। समग्र संस्कृति है, जीवंत पाठशाला है।आचार्य भिक्षु विचार क्रांति के पुरोधा थे, आत्मदर्शी साधक थे। वह सत्य के प्रति जितने समर्पित थे, असत्य के प्रति उतने ही बागी थे। साध्वी सम्प्रतिप्रभा ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी रश्मिप्रभा जी ने गीतिका का संगान किया। साध्वी कल्पयशा जी ने तेरापंथ धर्मसंघ की स्थापना के पीछे की पृष्ठभूमि को उजागर किया।