विश्व बंधुता की भावना ही असली आजादी

संस्थाएं

विश्व बंधुता की भावना ही असली आजादी

आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम

दलखोला

अणुव्रत विश्व भारती के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अणुव्रत समिति द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत से हुई। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन उपाध्यक्ष अरविंद कुमार खेतान द्वारा किया गया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष नगराज गधैया ने स्वागत किया। विशेष अतिथि भूपेंद्र नाथ घोष ने असली आजादी अपनाओ पर अपने विचार व्यक्त किए। मौतिता घोष ने हारमोनियम के साथ रविंद्र संगीत की प्रस्तुति दी। अनिल कुमार बैद ने अणुव्रत के बारे में जानकारी दी।
भारतीय प्रांतीय पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित एक प्रतियोगिता और बच्चों के लिए देशभक्ति गीत पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रांतीय वेशभूषा प्रतियोगिता का जजमेंट कांता गधैया व पवन दुधेड़िया ने और बच्चोंके नृत्य प्रतियोगिता का जजमेंट डांस टीचर अनुष्का शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत मंत्री प्रेमलता जैन ने किया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विनोद कोठारी, तेममं की अध्यक्षा सुमन गधैया, तेयुप अध्यक्ष रोशन गधैया के साथ अन्य भाई-बहनों की उपस्थिति रही।