चैतन्य जागरण शिविर का आयोजन

संस्थाएं

चैतन्य जागरण शिविर का आयोजन

राजराजेश्वरी नगर, बैंगलोर।
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी के सान्निध्य में आर0आर0 नगर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा चैतन्य जागरण शिविर का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण में लता बाफना ने कहा कि आज अध्यात्म का पौष्टिक आहार हम सबको चारित्रात्माओं के द्वारा प्रदान किया जा रहा है। सभा अध्यक्ष छतर सेठिया, तेयुप मंत्री विपुल पितलिया ने सबके प्रति मंगलकामना की।
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी ने बताया कि धर्म का स्वरूप है कषाय की मंदता और उसके साधन हैंµसम्यक् ज्ञान और दर्शन। साध्वी अर्हमप्रभा जी ने गीतिका की प्रस्तुति दी। साध्वी अमितरेखा जी ने प्रश्न पत्र दिए, जिसे बहनों ने समय अवधि में भरे। उन्होंने मंत्र सिद्धि के सही समय विधि आदि के बारे में भी सबको जानकारी दी। विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस शिविर में लगभग 70 बहनें संभागी रहीं। पूरे शिविर में मंत्री सीमा छाजेड़ का सहयोग रहा। हेमलता सुराणा ने आभार व्यक्त किया। संचालन सीमा जैन ने किया। शिविर की संयोजिका वंदना भंसाली रही।