लिंग भेद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

लिंग भेद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

कांटाबाजी।
मुनि प्रशांत कुमार जी के सान्निध्य में मुनि कुमुद कुमार जी के निर्देशन में कन्या मंडल द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिमा आयोजित हुई। मुनिश्री जी ने कहा कि जिंदगी में गाड़ी के दोनों पहिये बराबर हो तो गाड़ी सही ढंग से चलती रहती है। आपसी विचारों का तालमेल नहीं होने से टकराहट बढ़ती रहती है। एक-दूसरे की भावना का सम्मान करने से, सहयोग का भाव होने से घर की सुख-शांति एवं समृद्धि बढ़ती है। मुनि कुमुद कुमार जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन मध्य एवं वर्तमान काल में स्त्रियों को सम्मान एवं उच्च स्थान मिलता रहा है।
के0वी0 कॉलेज के प्रिंसिपल सत्यव्रत मिश्रा ने कहा कि समय के अनुसार सब कुछ बदलता है और बदलना सृष्टि का नियम है। परिवार से ही हमारे संस्कार बनते हैं। परिवार में बदलाव से समाज में बदलाव आता है। ब्रजेश कुमार ने अपने विचार रखे। कन्या मंडल के मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नम्रता ने प्रतियोगिता के बारे में विचार व्यक्त किए। समय पालक की भूमिका मुस्कान जैन ने निभाई। आभार ज्योति जैन ने एवं कार्यक्रम का संचालन पूजा जैन ने किया। निर्णायकगण का सम्मान तेयुप अध्यक्ष अंकित जैन एवं महिला मंडल अध्यक्षा बॉबी जैन ने किया।