
पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम
जयपुर।
अणुव्रत समिति, द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम बाल संबल का भ्रमण करने के पश्चात चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 41 बच्चों ने भाग लिया। विमल गोलछा ने बच्चों को क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के बारे में समझाया। बाल संबल में अणुव्रत समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें चीकू के 50 फलदार पौधे लगाए गए। मंत्री डॉ0 जयश्री सिद्धा ने पर्यावरण की हमारी जीवन में उपयोगिता के बारे में बताया। प्रेमलता गोलछा ने पर्यावरण पर एक कविता सुनाई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दिनेश आच्छा, कोषाध्यक्ष मनोज धारीवाल, उषा मेहता, राजेंद्र जैन, अशोक बैद तथा नवीन सदस्य महावीर सिंह सोगानी उपस्थित थे।