पर्यावरण भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

पर्यावरण भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

बालोतरा।
अणुव्रत समिति द्वारा पर्यावरण भाषण प्रतियोगिता नवकार विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित की गई। कई विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण की महत्ता को उजागर करते हुए कई पहलुओं पर इसकी उपयोगिता दर्शायी। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 11 तक के बच्चों में प्रथम स्थान लकी कांकरिया, द्वितीय दिनेश गोगड और तृतीय स्थान अवनी जैन ने प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय जीनत ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रिंसिपल रेणु ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा हमारे सेहत और आने वाली पीढ़ी के संरक्षण के लिए जरूरी है। अणुव्रत सहमंत्री मुकेश सालेचा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या लुंकड़ ने किया।