
महिला मंडल के विविध आयोजन
माणसा
साध्वी सोमयशा जी के सान्निध्य में उत्तर गुजरात, महिला मंडल की संगठन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें वीजापुर, प्रातिज, सलाल, भिलोडा, मोडासा, चिलोडा, हिम्मतनगर, खेडब्रह्मा, माणसा सभी गाँव के अध्यक्ष-मंत्री ने अपने विचार रखे। साध्वी सोमयशा जी ने कहा कि उत्तर गुजरात का महिला मंडल अपने आपमें जागरूक है। अब अपने कर्तव्य के प्रति हर महिला अपनी जागरूकता का परिचय देगी। साध्वी सरलयशा जी ने महिलाओं को अपने दायित्व के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि बहनें साधु-संतों की रास्ते की सेवा का महत्त्व समझें। साध्वी ऋषिप्रभा जी ने बताया कि स्वस्थ और मस्त रहते हुए संघ की सेवा करें और परिवार को सुसंस्कारी बना सकती हैं।