सहन करो सफल बनो कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

सहन करो सफल बनो कार्यशाला का आयोजन

ठाणे।
शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी के सान्निध्य में ‘सहन करो सफल बनो’ की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या मंडल की गीतिका द्वारा मंगलाचरण से हुई। शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी ने कहा कि आज का जो टॉपिक है वह बहुत ही महत्त्वपूर्ण है-सहन करो सफल बनो। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी जीवन जीने की कला सिखाते हैं, जीवन विज्ञान को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
सौभाग्य से समणी सन्मतिप्रज्ञा जी पधारे हुए थे उन्होंने कहा कि हमारे फिजिकल शरीर व मेंटली माइंड में एनर्जी है जो हर वक्त शरीर को एक्टिव रखती है। हमारा व्यवहार है मन, वाणी, शरीर से चलता है, हर प्रतिकूल व अनुकूल परिस्थितियों में सहन करने की क्षमता होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन लीना गोगड़ ने किया। साध्वीवृंद ने आध्यात्मिक गेम खिलाए। ठाणे सिटी कन्या मंडल संयोजिका, विधि श्रीश्रीमाल, सह-संयोजिका भामिनि पारख, तनिष्का छाजेड़, प्रभारी वनिता मेहता सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की कार्यक्रम उपस्थिति रही।