आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन

संस्थाएं

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन

राजराजेश्वरी नगर
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी के सान्निध्य में भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शासनश्री साध्वीश्री जी ने मंगलाचरण सुनाकर ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत की। ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज डागा, सभा अध्यक्ष छतरसिंह सेठिया, तेयुप अध्यक्ष कौशलमल लोढ़ा, महिला मंडल अध्यक्षा लता बाफना एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। साध्वी अमितरेखा जी ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं द्वारा लिखित कविता का संगान किया। साध्वी अर्हमप्रभा जी ने भारत की आजादी का इतिहास बताया।